फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र के सांती रोड पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं गंभीर रूप से घायल वृद्ध को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के आंबेडकर पार्क (सैलई) निवासी बालकदास (63) अपने दो वर्षीय नाती रिकरॉय सैंगल के साथ बाइक से सांती स्थित अपने प्लॉट से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सांती रोड पर अष्टावक्र आश्रम के समीप पहुंचे, तभी समानांतर चल रही एक सीमेंट से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक से छिटककर सड़क पर गिर पड़े।