फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चढ़ाई पर पलटा ट्रैक्टर, दबने से किसान की मौत; खेत जोतने जा रहा था

Tue, 30 Jul 2024 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

सुहागनगरी में चढ़ाई पर एक ट्रैक्टर पलट गया। दबने से किसान की मौत हो गई। वह खेत जोतने जा रहा था। रास्ते में हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में  में खेत जोतने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के अलाहदीपुरा का है। यहां के निवासी मुरारीलाल (60) खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। तभी खेत से पहले चढ़ाई का रास्ता आ गया। चढ़ाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते समय ट्रैक्टर आगे से उठकर पलट गया। 

किसान ट्रैक्टर के नीचे दब गया। हादसा होते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद कई लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी विफल रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किसान को बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। किसान की मौत की खबर लगते ही परिजनों की चीखें निकल पड़ी। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा ने बताया कि किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हुई है। वह खेत जोतने के लिए अकेले जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें