फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई से टमाटर हुआ लाल

विज्ञापन
सुहागनगर स्थित सब्जी मंडी में दुकान पर रखी सब्जियां - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सब्जियों का भाव एक बार फिर आसमान पर पहुंच गए हैं। टमाटर के भाव तीन गुना तक बढ़ गए हैं। सात दिन पहले तक टमाटर 20 रुपये प्रतिकिलो के भाव से फुटकर मंडी में बिक रहा था। अब भाव 60 रुपये प्रति किलो के हैं। आलू भी 25 रुपये प्रतिकिलो के भाव से बिक रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ-साथ सब्जियों की कीमतें एक बार फिर बढ़ने लगी है। आलू 25 रुपये प्रति किलोग्राम भाव से बिक रहा है। हरी सब्जियों के दाम भी बढ़े हुए हैं। 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली भिंडी अब 20 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रही है। लौकी एवं तोरई की कीमतों में पांच से दस रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई है।
सात दिन पहले बीस रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिकने वाला टमाटर इन दिनों साठ रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि मंडी में टमाटर की आवक कम हो रही है। माल कम और डिमांड अधिक होने के कारण टमाटर की चार गुना तक रेट बढ़ गई है। पालक दस रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया है। आढ़तिया धर्मेद्र सिंह का कहना है कि सब्जियों की कम आवक होने के कारण दरों में बढ़ोतरी हुई है। जून के माह में स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक कम हो जाती है। क्योंकि किसान खरीफ की फसल की बुवाई की तैयारी करने लगता है।
विज्ञापन

रिफाइंड, सरसों के तेल की कीमतें गिरीं
फिरोजाबाद। बाजार में सब्जियों की कीमतें भले ही लगातार बढ़ रहीं हो लेकिन रिफाइंड एवं सरसों की तेल की कीमतों में कमी हो गई है। 190 रुपये तक बिकने वाली रिफाइंड की थैली घटकर 155 रुपये में आ गई है। सरसों के तेल की कीमत भी 160 से 165 रुपये प्रति किलोग्राम तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें