फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बजट के अभाव में थमा शौचालयों का निर्माण, 2572 लाभार्थियों को पैसों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण 2.0) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में फिरोजाबाद जिले को 4449 व्यक्तिगत शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को 12 हजार रुपये दो किश्तों में दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बजट के अभाव के कारण अभी तक केवल 1877 पात्रों को ही पहली किश्त (छह-छह हजार रुपये) मिल पाई है, जबकि पहली किश्त का सही उपयोग करने वाले 1183 लाभार्थियों को दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई है। वहीं, बजट न मिलने के कारण ग्रामीण अंचल के 2572 लाभार्थियों को अब भी धनराशि का इंतजार करना पड़ रहा है। डीपीआरओ अरुण कुमार अत्री ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के खातों में राशि भेजी जा चुकी है और शेष लाभार्थियों का स्थलीय सत्यापन कराकर जल्द ही धनराशि भेजी जाएगी ताकि वे निर्माण कार्य शुरू करा सकें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें