फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निपुण बनने के लिए 75 फीसदी अंक जरूरी

Fri, 19 Apr 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर सुधार के लिए उनका आकलन किया जाएगा। कक्षा एक से तीन तक पंजीकृत बच्चों को गणित व हिंदी विषय में दक्ष बनाने की तैयारी है। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है।
विज्ञापन

जिले में 1827 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें विभाग ने आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मक कार्य के तहत प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा का स्तर सुधारने की पहल की है। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों को निपुणता की परीक्षा देनी होगी। यदि बच्चा पास नहीं होता है तो उसे निपुण विद्यार्थी का दर्जा नहीं मिल पाएगा। साथ ही उसे नए शैक्षणिक सत्र में पहले तीन महीने में पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम को दोबारा करवाया जाएगा। ऐसे में छात्र-छात्राओं को दक्ष कराने की जिम्मेदारी बीईओ, एआरपी व प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत उनकी निपुण परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सभी का पास होना जरूरी है, लेकि़न निपुण 75 फीसदी अंक आने पर ही माना जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. आशीष पांडेय ने बताया कि हिंदी में बच्चों को निपुण बनाने के लिए मूलभूत भाषा व साक्षरता, शब्दावली, पढ़ना समझना, मौखिक भाषा का विकास, पठन प्रवाह, प्रिंट के बारे में अवधारणा, लेखन में परिपक्व बनाना होगा।
विज्ञापन



बाल वाटिका के बच्चों को आनी चाहिए 10 तक गिनती
बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि विशेष कार्य योजना तैयार की गई है कि गणित में बाल वाटिका के बच्चों को 10 तक संख्या पढ़नी आनी चाहिए। एक अंकीय जोड़ व घटाने के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना आना चाहिए। कक्षा दूसरी के बच्चों को 99 तक जोड़, दो अंकीय घटाव के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना, कक्षा तीसरी के बच्चों को 99 तक जोड़, तीन अंकीय का घटाव के 75 प्रतिशत प्रश्नों को सही हल करना जरूरी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें