फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीमारी से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 09 Jul 2024 07:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बीमारी से परेशान होकर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटनास्थल के पास युवक की खड़ी बाइक के आधार पर युवक की शिनाख्त की गई। वहीं एक अन्य घटना में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। दोनों शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। पहली घटना माधौगंज ओवरब्रिज के पास हुई। यहां भी एक युवक का शव रेल ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेल ट्रैक से कुछ दूर खड़ी बाइक को भी बरामद किया है। पुलिस ने शव की शिनाख्त मिंतराज उर्फ भगत (42) निवासी गांव हमीरपुर थाना खैरगढ़ के रूप में की है। मृतक ने बाइक को किसी से खरीदा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बीमार चल रहा था। बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। वह घर से बाइक चलाकर आया था। बाइक को खड़ा करके ट्रेन के आगे कूद गया था।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला कांश के पास हुई। यहां एक युवक का शव खंभा संख्या 1208/22 के पास डाउन रेल ट्रैक पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर शव की शिनाख्त प्रिंस साहू (19) निवासी कर्मा पोस्ट करछना प्रयागराज के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें