दर्जनभर अवैध कालोनियों पर बुधवार को विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर गरजा
Wed, 18 May 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
प्रेमपुर रैपुरा में बसाई जा रही दर्जनभर अवैध कालोनियों पर बुधवार को विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर गरजा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीबाल, सड़क, बिजली के खंभे आदि गिरा दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कोलोनाइजरों में हड़कंप मचा है। डीएम के निर्देश पर विकास प्राधिकरण द्वारा फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को भारी फोर्स लेकर सहायक अभियंता एसएन प्रसाद लाइनपार के क्षेत्र प्रेमपुर रैपुरा पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी से अवैध कालोनियों की बनी चहारदीवारी आदि गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि प्रेमपुर रैपुरा में कई कालोनियां बसाई जा रही थी। विकास प्राधिकरण ने इनमें दर्जन कालोनियों को जून 2015 में नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी कालोनाइजरों द्वारा कालोनी का नक्शा पास कराकर फीस जमा नहीं की गई। वहीं अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर गरजते ही भीड़ जमा गई। कालोनोइजरों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची है। बाक्स-- विकास प्राधिकरण ने इनकी ध्वस्त कराई कालोनियां विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को प्रेमपुर रैपुरा में मानिकचंद्र, अमन सिंह, रामेश्वर, गिरीश कुमार, राजेश कुमार, विजेंद्र नाथ, रूपेंद्र गौतम, शीलेंद्र कुमार, रामेश्वर दयाल, रामादेवी, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार द्वारा बसाई जा रही अवैध कालोनियां ध्वस्त कराई हैं।
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमपुर रैपुरा में बसाई जा रही दर्जनभर अवैध कालोनियों पर बुधवार को विकास प्राधिकरण का बुल्डोजर गरजा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्रीबाल, सड़क, बिजली के खंभे आदि गिरा दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कोलोनाइजरों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर विकास प्राधिकरण द्वारा फीरोजाबाद, शिकोहाबाद में बसाई जा रही अवैध कालोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार को भारी फोर्स लेकर सहायक अभियंता एसएन प्रसाद लाइनपार के क्षेत्र प्रेमपुर रैपुरा पहुंचे। कर्मचारियों ने जेसीबी से अवैध कालोनियों की बनी चहारदीवारी आदि गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि प्रेमपुर रैपुरा में कई कालोनियां बसाई जा रही थी। विकास प्राधिकरण ने इनमें दर्जन कालोनियों को जून 2015 में नोटिस जारी किया था। इसके बाद भी कालोनाइजरों द्वारा कालोनी का नक्शा पास कराकर फीस जमा नहीं की गई। वहीं अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर गरजते ही भीड़ जमा गई। कालोनोइजरों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकवाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची है।
विकास प्राधिकरण ने इनकी ध्वस्त कराई कालोनियां
विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को प्रेमपुर रैपुरा में मानिकचंद्र, अमन सिंह, रामेश्वर, गिरीश कुमार, राजेश कुमार, विजेंद्र नाथ, रूपेंद्र गौतम, शीलेंद्र कुमार, रामेश्वर दयाल, रामादेवी, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार द्वारा बसाई जा रही अवैध कालोनियां ध्वस्त कराई हैं।