फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का प्रयास करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लूट का प्रयास करने वाले तीन बदमाशों को उत्तर थाना पुलिस ने क्लब चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जलेसर रोड पर बदमाशों ने राहगीर के साथ लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया। पीड़ित द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख बदमाश मौके से भाग गए। जिनको मुखबिर की सूचना पर बदमाशों को क्लब चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए बदमाशों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने नाम अमन निवासी आगरा थाना न्यू आगरा के मोहल्ला करबला, फरदीन निवासी नालबंद चौराहा थाना दक्षिण व फैजान निवासी कुरैशियान मोहल्ला नालबंद चौराहा थाना दक्षिण बताया। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें