फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में होने वाले विकास कार्यों की जांच करेगी तीन सदस्यीय कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा 15वें वित्त की धनराशि से कराए जाने वाले विकास कार्यों की जांच के लिए डीएम चंद्र विजय सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जिन ठेकेदारों ने निर्माण कार्य शुरू करा दिए थे, उनको रुकवाने की कवायद शुरू हो गई है। यह कार्रवाई पार्षद विनीता अग्रवाल की शिकायत पर की गई।
विज्ञापन

पार्षद विनीता अग्रवाल द्वारा शासन स्तर से शिकायत करते हुए कहा था कि शासन से मिली 15वें वित्त की धनराशि से शहर में विकास कार्य कराना जाना है। इसके लिए करीब 158 कार्यों को पूर्ण कराने के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर निकाले गए हैं। इन टेंडरों को मैनेज करने के साथ ही ठेकेदारों द्वारा कागजी कार्रवाई को पूरा नहीं किया गया है। पार्षद की इस शिकायत को शासन ने गंभीरता से लेते हुए डीएम को जांच कराकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर डीएम चंद्र विजय सिंह ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया। जांच टीम में अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग व मुख्य कोषाधिकारी को नामित किया गया है। डीएम ने जांच समिति को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें