फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अवैध मिट्टी खनन करते तीन डंपर सीज, एक का चालान

Sat, 03 Oct 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
 टूंडला के राजा का ताल में पकड़े गए डंपरों की जानकारी देतीं एसडीएम दिव्या सिंहप्रशासन - फोटो : टूंडला के राजा का ताल में पकड़े गए डंपरों की जानकारी देतीं एसडीएम दिव्या सिंह प्रशासन
विज्ञापन
टूंडला। अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसडीएम टूंडला ने देर रात अभियान चलाकर मिट्टी से भरे तीन डंपरों को रंगे हाथों पकड़कर कार्रवाई की है। पुलिस ने तीनों डंपरों को सीज किया है। एक डंपर का खनन अधिकारी ने चालान किया है।
विज्ञापन

एसडीएम दिव्या सिंह ने बताया कि रात 11 बजे करीब फिरोजाबाद हाईवे स्थित राजा का ताल क्षेत्र में औचक चेकिंग अभियान चलाया था। चेकिंग के दौरान हाईवे से मिट्टी भरकर गुजर रहे तीन डंपरों को संदेह के आधार पर रुकवाया गया। जब एसडीएम ने चालकों से मिट्टी परिवहन और खनन से संबंधित वैध कागजात मांगे, तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। खनन अधिकारी मफतलाल ने बताया कि सूचना मिलने पर खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान दो डंपर चालकों ने मिट्टी परिवहन के वैध कागजात दिखा दिए, जबकि एक डंपर चालक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। बिना अनुमति मिट्टी ले जा रहे उस डंपर का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें