फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सात स्थानों पर बनाए जाएंगे अस्थाई रैन बसेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गरीब और बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम इस बार शहर के सात स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

दिसंबर और जनवरी माह में हाड़ कंपाने वाली सर्दी से गरीब और बेसहारा लोगों को बचाने के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष पांच स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे बनवाए जाते है। हालांकि इस बार नगर निगम ने सात स्थानों पर रैन बसेरे बनवाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में पांच स्थानों रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल, रामलीला मैदान और क्लब चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे रैन बसेरे बनवाए जाएंगे।
इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर दो अन्य रैन बसेरों का निर्माण कराया जाएगा। यात्रियों व गरीब-बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाने के लिए रैन बसेरे में रजाई के साथ कंबल और तकिया भी उपलब्ध होंगे। यहां तख्तों की व्यवस्था के साथ रूम हीटर और गैस हीटर की व्यवस्था निगम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार शहर में सात स्थानों पर रैन बसेरे बनाने का निर्णय लिया गया है। दिसंबर माह की शुरुआत में पांच स्थानों पर रैन बसेरे बनवा दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दो और रैन बसेरों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

रामबाबू राजपूत जलकल महाप्रबंधक / रैन बसेरा प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें