रफ़रोजाबाद ! ओवरब्रिज के नीचे सफाई के बाद जलाया गया कूड़ा
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मंगलवार को देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहर होने का दाग लगने के बाद भी सुहागनगरी में प्रदूषण की रोकथाम को लेकर जिम्मेदार विभाग सचेत नहीं हैं। वायु प्रदूषण के मामले में सबसे प्रदूषित सुहागनगरी की सड़कों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुधवार को भी कूड़ा-कचरा जलता मिला। जिस जगह कूड़ा जलाया जा रहा था, उस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मी भी मौजूद थे।
बुधवार की सुबह करीब स्थानीय दाऊदयाल कॉलेज से लेकर कोटला चुंगी चौराहा तक हाईवे पुल के नीचे करीब एक दर्जन स्थानों पर किसी ने कूड़ा-कचरा में आग लगा दी। बताया जाता है कि कूड़ा-कचरा में गंदे व निष्प्रोज्य कपड़ा, प्लास्टिक कचरा के अलावा कागज आदि जलाए गये। खास बात है कि सुबह सात बजे करीब कूड़ा में लगाई तीन से चार घंटे तक जलती रही,उसमें से धुआं निकलता रहा। लेकिन किसी भी जिम्मेदार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
कोटला चुंगी चौराहा के समीप सड़कों पर फेंका जा रहा प्लास्टिक कचरा
शहर के अति व्यस्ततम और वायु प्रदूषण के लिहाज से अति संवेदनशील कोटला चुंगी चौराहा के इर्द-गिर्द चाय के की दुकानों एवं देशी शराब व विदेशी शराब के ठेका के सामने हजारों पॉलीथिन के पाउच बिखरे दिखाई दिए।
कूड़ा-कचरा में जलाने की सूचना पर प्रवर्तन दल व सफाई नायक को मौके पर भेजा था। किसी ने कचरा में आग लगा दी थी। जिसे तुरंत बुझा कर कचरा को वहां से हटवा दिया गया। लोग इस तरह के कृत्य नहीं करें। अन्यथा भविष्य में पुनरावृत्ति व सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दलवीर सिंह, जेडएसओ