उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राशन दुकानदारों की आय में बढ़ोतरी के लिए शासन ने राशन के साथ अन्य दैनिक उपयोग की सामानों का बिक्री किया जाना तय किया है। इसके लिए पहले चरण में सड़क किनारे के गांवों को चुना जा रहा है। शासन का पत्र आने के बाद विभाग ने दुकानों का चिह्नांकन करना शुरू कर दिया है। साथ ही उनसे सहमति पत्र भरवाने की तैयारी कर ली है।
सस्ते दर पर उपलब्ध कराया जाएगा घरेलू सामान
जिले की राशन की दुकानों पर राशन सामग्री का वितरण किए जाने के साथ ही घरेलू प्रयोग होने वाले नमक, आटा, टूथपेस्ट के साथ ही मसाले सहित रेडीमेड कपड़ों के साथ अन्य सामिग्री की बिक्री करने का निर्णय लिया है। विभाग की इसके पीछे मंशा पूरे माह राशन की दुकान खुलने के साथ-साथ लोगों को सस्ते दर पर घरेलू सामान उपलब्ध कराना है।
दूध, बिस्किट, ब्रेड भी मिलेगा
पूर्ति विभाग ने जिले में ऐसे दुकानदारों का चिह्नांकन प्रारंभ कर दिया है जो प्रमुख मार्गों पर संचालित हो रही है। ऐसी दुकानों पर अन्य सामान की बिक्री आसानी से हो सकेगी। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अब राशन की दुकानों पर दूध एवं दूध से बने उत्पाद (पैक्ड), बिस्कुट, ब्रेड, गुड़, घी, नमकीन भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Mainpuri News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने घोड़ागाड़ी में मारी टक्कर, चालक की मौत; आरोपी गाड़ी लेकर फरार
राशन की दुकानों पर यह भी मिलेगा
इसके अलावा सूखे मेवे, मिठाई पैक्ड, मसाले, दूध पाउडर, बच्चों के कपड़े भी मिलेंगे। वहीं राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, कंघी, ताला, छाता, रेनकोट, टूथब्रुश, बर्तन धोने के जूना, माचिस, नॉयलॉन, जूट रस्सी, प्लास्टिक, बाल्टी, मग व छलनी दीवार घड़ी, डिटरजेंट पाउडर सहित 35 सामानों की बिक्री के आदेश आए हैं। वैसे तो इसकी बिक्री सभी राशन की सभी दुकानों पर की जा सकती है। लेकिन सड़क के किनारों का चिह्नांकन किया जा रहा है।