फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के चुनाव में इस बार हर पद के लिए अलग-अलग कलर के मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा। एल्डर्स कमेटी एवं चुनाव कमेटी ने संयुक्त रूप से इसका निर्णय लिया है। 26 मई को होने वाले मतदान की तैयारी चुनाव कमेटी ने प्रारंभ कर दी है। चुनाव कमेटी की मानें तो सीओपी नंबर वाले अधिवक्ता ही मतदान में हिस्सा ले सकेंगे। बार एसोसिएशन फिरोजाबाद के अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ-साथ कोषाध्यक्ष सहसचिव पद के लिए 26 मई को मतदान के साथ ही मतगणना कराके परिणाम की घोषणा होगी। इसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए रामनाथ यादव, महेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, धर्मेंद्र पाल सिंह, रमेशचंद्र गुप्ता, पंचम सिंह गुर्जर, जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी, देवेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, सच्चिदानंद दीक्षित (सच्चो), महासचिव के लिए रविंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव उर्फ बीटू, विमल बाबू यादव, कृष्ण कुमार चौहान, राजेश कुमार यादव, संजय बाबू, प्रवीन कुमार यादव, योगेंद्र सिंह,दिनेशचंद्र यादव चुनाव मैदान में है।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सुधीर कुमार शर्मा, राजकुमार यादव, रघुराज सिंह यादव, सुंदर सिंह यादव, हरिशंकर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के धर्मेंद्र कुमार यादव, शीबा खान, विनोद कुमार, माधव सिंह गोरख, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार जादौन एडवोकेट, मुकुल वर्मा, छत्रपाल सिंह बाबा, संजय पाठक, वकील खान, कृष्ण कुमार सिंह राजपूत तथा सहसचिव के तीन पदों हेतु सुभाष चंद्र राजपूत, हेमंत कुमार, आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे,सतेंद्र सिंह यादव, मधुर यादव व मोहम्मद अहमद चुनाव मैदान में है।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनूप चंद्र जैन एडवोकेट एवं मुख्य चुनाव संयोजक प्रभात कुमार नगीना एडवोकेट ने संयुक्त रूप से बताया वैध प्रत्याशियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है। 26 मई को मतदान सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर तीन बजे तक चलेगा और साढ़े तीन बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतदान में वही अधिवक्ता प्रतिभाग करेगे जिनके पास सीओपी का वैध प्रमाणपत्र होगा। बिना सीओपी नंबर के कोई प्रवेश नहीं पा सकेगा। इस बार प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग कलर के मतपत्र छपवाए जा रहे हैं। मतपत्र की लंबाई कम होने के साथ काउंटिंग के दौरान टीम को दिक्कत नहीं होगी।