फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: पंचायत सचिवों को अब रोस्टर के हिसाब से पंचायतों में दर्ज करानी होगी उपस्थिति

Wed, 24 May 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पंचायत सचिवों को पंचायतों में उपस्थित होकर अब ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करना होगा। लगातार पंचायतों में सचिवों के नहीं मिलने की शिकायतों के चलते जिलाधिकारी ने रोस्टर जारी कर दिया है। इसकी चेकिंग बीडीओ के साथ-साथ डीपीआरओ के द्वारा की जाएगी। सभी एसडीएम से लेखपालों का रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए हैं। एक-एक पंचायत सचिवों पर कई-कई ग्राम पंचायतों का प्रभार होने के कारण पंचायत सचिव ग्राम पंचायतों में मौजूद नहीं मिल पा रहे थे। इस तरह की शिकायतें लगातार डीएम रवि रंजन को मिल रहीं थी। डीएम ने ग्रामीण जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पंचायत सचिव कौन से दिन किस ग्राम पंचायत में मौजूद रहेंगे इसका रोस्टर तय करते हुए जारी कर दिया है। सभी नौ ब्लाकों के जारी साप्ताहिक रोस्टर के हिसाब से दिन तय कर दिया है। पंचायत सचिवों को गांवों में और कार्यालय में बैठने का दिन निर्धारित कर दिया है। खंड विकास अधिकारी को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। यह समय-समय पर निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट देंगे। वहीं डीपीआरओ प्रत्येक दिन बार रूप के माध्यम से एक ब्लाक में उपस्थिति चेक करेंगे और उसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौपेगें। जिलाधिकारी ने पंचायत सचिवों का रोस्टर जारी करने के साथ ही
विज्ञापन

सभी एसडीएम से लेखपालों के रोस्टर भी जारी करने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि जो ग्राम पंचायत सचिव निर्देशों की अवहेलना करेंगे। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस रोस्टर जारी करने के पीछे मंशा सचिवों की ग्राम पंचायत में उपस्थिति के साथ ही ग्रामीण जनता की समस्याओं का निराकरण समय से किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें