टूंडला। सेवानिवृत कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को स्टेशन रोड पर हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी न होने पर धरना-प्रदर्शन करने की रूपरेखा तैयार की गई।
संगठन के जिला मंत्री बिजेंद्र सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषणा करने बाद भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। इसके चलते कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की भी नियुक्ति नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि मांगों को पूरा कराने के लिए 15 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर मांग की जाएगी। बैठक में खजान सिंह, दिनेश कुमार, लालता प्रसाद, योगेश बाबू, राकेश सक्सेना, सुरेशचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।