फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: खेरे वाली माता मंदिर को राजस्व अभिलेखों में किया जाए दर्ज

Sun, 13 Jul 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। ग्राम पंचायत रुधऊ मुस्तकिल गांव में बने खेरे वाली माता मंदिर को ग्रामीणों ने राजस्व खतौनी में दर्ज कराए जाने व मंदिर परिसर तक पक्का मार्ग बनाए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है। ग्रामीणों ने इस बावत एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

समाजसेवी रामप्रकाश कुशवाह ने एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि खेरे वाली माता मंदिर परिसर राजस्व ग्राम पंचायत में दर्ज है। माता मंदिर परिसर में मातारानी की मूर्ति के साथ जाहरवीर परिवार स्थापित है। मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में कमरों में ठहरते हैं। नवरात्रों व राम नवमी पर्व पर मेले के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं के आने जाने की सुविधा के लिए क्षेत्र पंचायत द्वारा माता मंदिर तक कच्चा मार्ग बनाया गया था, किंतु मार्ग को अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों ने माता मंदिर परिसर के लिए पक्का रोड व मंदिर को खतौनी अभिलेखों में दर्ज कराए जाने की एसडीएम से मांग की है। मांग करने वालों में पोपसिंह, भोला निषाद, बंटू, सतीश कुमार, रामवीर सिंह, लोचन सिंह, अशोक कुमार आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें