फिरोजाबाद में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ करके मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन बंटवारे को लेकर गुरुवार की तड़के पहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित सब्जी मंडी का है। यहां गुरुवार की तड़के पहर ही दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। कहासुनी का कारण था 'जमीन बंटवारा'। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बढ़ती गई। कुछ ही देर में एक पक्ष ने अपना आपा खो दिया। उसने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
पहले शांतिभंग में हो चुकी है कार्रवाई
हमले में दूसरे पक्ष के तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच कर रही है। इससे पहले भी इन दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया जा चुका है।