फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत हुई महंगाई की मार, अब नहीं चाहिए भाजपा सरकार

विज्ञापन
पदयात्रा जुलूस में अपने समर्थकों के साथ पैदल चलते हुए चौधरी संजय यादव। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
शिकोहाबाद। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला। सुभाष तिराहे से मैनपुरी चौराहे तक मार्च कर बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नगर में पैदल मार्च एमएलसी डॉ. दिलीप यादव और डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में निकाला गया। एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने बताया कि पूर्व सांसद अक्षय यादव के निर्देश पर महंगाई, कानून व्यवस्था, महिलाओं के साथ अत्याचार और किसान आंदोलन के विरोध में मार्च निकाला गया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूंजीवादियों की पार्टी है। प्रदेश में तानाशाह सरकार चल रही है। भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह से त्रस्त है।
उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सपा के कार्यकाल में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 100 और 108 नंबर की शुरुआत की। मैनपुरी चौराहे पर पहुंचकर सीओ राजवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव, अब्दुल वाहिद, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी सिंह, उपेंद्र यादव (लल्ला), इं. सचिन यादव, डॉ. विनोद यादव, बिजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, डॉ. मनोज यादव, शिवा यादव, राकेश यादव, रामसेवक यादव, सर्वेश यादव, विजय आर्या, उपेंद्र यादव, धन्नू यादव, गौरव यादव, अनिल यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, शिव प्रताप सिंह, योगेश गर्ग, राजकुमार राठौर, खालिद नसीर, टिंचू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें