चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डाक विभाग में कार्यरत कर्मचारी के घर के चोरों ने मंगलवार रात को ताले तोड़ दिए। चोर हजारों 60 से 70 हजार की नकदी और लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हो सकी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
अतर सिंह निगम पुत्र स्व. मुंशीलाल सुहाग नगर स्थित पोस्ट आफिस में कर्मचारी है। वह परिवार के साथ उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हनुमानगंज में निवास करते हैं। बेटी का ऑपरेशन होने के कारण पत्नी और बच्चे आगरा गए थे। जबकि अतर सिंह नाइट ड्यूटी पर पोस्ट आफिस गए थे।
देररात चोर मकान के ताले तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखी 60 से 70 हजार की नकदी के साथ तीन तोले का हार, दो अंगूठी, चार कंधौनी, एक पायल वजन करीब आधा किलो, एक पुराना खडुआ के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह मकान स्वामी द्वारा सूचना दिए जाने पर हो सकी। थाना उत्तर प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।