फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- भाजपा सरकार में पिछड़ों,दलितों के साथ हो रहा अन्याय-विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों को उनके अधिकारों को खत्म करने का काम कर रही है। इस सरकार में किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। मंत्रियों के बेटे इतने बिगड़ैल हो गए कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करने का काम किया है। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में पिछड़ों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जो हक के लिए आंदोलन कर रहे हैं तो उनको पुलिस अपमानित कर रही है। हक मांगने पर पीटा जा रहा है। जनता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 351 से अधिक सीटें जिताकर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
इस दौरान सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सपा प्रदेश सचिव जुगलकिशोर वाल्मीकि ने कहा योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं विश्वकर्मा जयंती के अवकाश निरस्त कर दिए। सपा सरकार बनने पर दोनों अवकाश घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, डॉ. संजय यादव, अजीम भाई, बिजेंद्र सिंह यादव ठेकेदार, हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेशचंद्र यादव, विजय आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें