फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी की समस्या लेकर नगर निगम पहुंची सोफीपुर की महिलाएं

विज्ञापन
गंदगी की समस्या को लेकर नगर निगम पहुंची सोफीपुर की महिलाएं - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोफीपुर क्षेत्र की महिलाएं सोमवार को नगर निगम पहुंची। नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। महिलाओं ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम पहुंची महिलाओं का कहना था कि गांव सोफीपुर का कुछ हिस्सा नगर निगम में आता है। गलियों के निर्माण की लगातार मांग की जा रही है। गलियों के निर्माण के लिए कई बार नापतोल हो चुकी है। लेकिन अभी तक प्रस्ताव पास नहीं हो सका। गलियों का निर्माण न होने और पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से मोहल्ले का पानी गलियों में भरा हुआ है।
जिसके चलते गलियों में झाड़ू तक नहीं लग पाती। गंदा पानी एकत्रित होने पूरे क्षेत्र में दुर्गंध आती है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। लेकिन नगर निगम के अफसर अभी तक समस्या के निस्तारण को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नगर निगम के अफसरों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्या का निस्तारण जल्द नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर मनोदा देवी, मूलिया देवी, मीना, गायत्री देवी, ममता आदि महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं नगर आयुक्त प्रेरणा शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में नगर निगम की ओर से विकास कराया जा रहा है। सोफीपुर में विकास आखिर क्यों नहीं हो पा रहा है, इसकी जानकारी की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें