फिरोजाबाद। खैरगढ़ क्षेत्र में महिला को प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस को बुलाया गया। महिला को दर्द ज्यादा होने पर एंबुलेंस पर तैनात टीम ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने बेटे को जन्म दिया है।
विकास खंड हाथवंत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककराला से 27 जनवरी देर शाम को प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला रजनी (30) को एंबुलेंस संख्या 108 ग्राम ककराला से लेकर आ रही थी। महिला के साथ आशा पंकज भी मौजूद थीं। ग्राम प्रतापपुर से एंबुलेंस के आगे निकलने पर महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
एंबुलेंस पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी (ईएमटी) शीलेंद्र कुमार और आशा ने एंबुलेंस ही सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ पर ले जाया गया। जच्चा व बच्चा दोनों ही सकुशल हैं।