फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता का चैंबर ढहाने के विरोध में तहसील सदर में कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
तहसील सदर में अधिवक्ताओं की हड़ताल के दौरान तख्तों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसडीएम द्वारा पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों से अधिवक्ता का चैंबर ढहाने के विरोध में तहसील बार से जुड़ें अधिवक्ता शुक्रवार को बेमियादी हड़ताल पर चले गए। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के कृत्य की निंदा की है।
विज्ञापन

तहसील में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ता गौरव वर्मा के चैंबर को गत दिवस पुलिस और नगर निगम कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया। इस बारे में तहसील प्रशासन की ओर से अधिवक्ता गौरव वर्मा को कोई जानकारी नहीं दी गई। शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर साथी अधिवक्ताओं में रोष फैल गया।
अधिवक्ताओं की माने तो यह कार्रवाई एसडीएम सदर के निर्देश पर की गई। वहीं अधिवक्ता का चैंबर तोड़ने के मामले को लेकर तहसील बार एसोसिएशन की एक बार अध्यक्ष प्रेम किशोर यादव की अध्यक्षता में हुई। अधिवक्ताओं ने इस मुद्दे पर बेमियादी हड़ताल का एलान करते हुए शुक्रवार से ही कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण तहसील सदर में राजकीय कामकाज पर भी प्रभाव पड़ा।
विज्ञापन

कई वादकारी बैरंग लौट गए। अध्यक्ष तहसील बार प्रेम किशोर यादव के अनुसार इस मामले में एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सदर से मुलाकात करेगा। कार्य बहिष्कार के दौरान विजय प्रकाश यादव, मनोज कुमार एडवोकेट, राघवेद्र यादव, चरन सिंह यादव, प्रदीप कुमार, दीपक शंखवार, जितेंद्र यादव, विनोद कुमार, अवधेश यादव, ज्ञान सिंह, इंद्रदेव शंखवार, निरंजन सिंह, प्रेम सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें