फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर लिया सरकार बनाने का संकल्प

Wed, 06 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर लिया सरकार बनाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भाजपा के स्थापना दिवस पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। कहीं पर सरकार बनाने का संकल्प लिया, तो कहीं पर पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का।
विज्ञापन


नारखी स्थित नारद मुनि मंदिर परिसर में भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी सिंह बघेल ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ता को देवतुल्य मानती है। यही एकमात्र ऐसा दल है जिसमें सबका साथ एवं सबका विकास होता है। मंडल अध्यक्ष शीलेंद्र प्रताप सिंह और संयोजक भगवानदास शंखवार ने पार्टी की नीतियों से परिचित कराया। जगन सेठ ने संगठन के लिए सक्रिय युवाओं का आह्वान किया। पूर्व सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल व पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान आरडी सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, भगवानदास शंखवार, ललित सिंह, हनुमंत सिंह बघेल, राकेश कुमार, शिवशंकर शर्मा, राम बहादुर चक, राकेश शंखवार, धर्मराज आदि मौजूद रहे। शहर में भी भाजपा के स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। नगर विधायक मनीष असीजा ने कहा भाजपा ने पिछले 37 वर्षों में काफी कुछ देने का काम किया। पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा कि भाजपा गांव, गरीब व मजदूर किसान की चिंता रखती है। क्षेत्रीय मंत्री अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक पार्टी के चाल, चरित्र एवं चेहरा दर्पण का समान है। सुनील गुप्ता ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर प्रकाश डाला। महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अनिल भारद्वाज, सुरेंद्र राजपूत, लायक सिंह, सूरज पाल झा, केशवदेव शंखवार, प्रेम चंद्र शंखवार, कैलाश ओझा,सुधाकर मिश्रा,रामकेश झा,संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
स्थापना दिवस नवजाग्रति स्कूल लालऊ में भी मनाया। अध्यक्षता रामप्रकाश वर्मा ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीनरायन यादव थे। मुख्यवक्ता अरविंद पचौरी ने विचार रखे। पूर्णांक शर्मा,सत्यदेव शर्मा,सोनू शर्मा, संकल्प शर्मा, सुनील शर्मा,महावीर शर्मा आदि मौजूद थे। जाखई में बालकृष्ण गुप्त की अध्यक्षता में स्थापना दिवस आयोजित हुआ। पूर्व विधायक शिवसिंह चक ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डाला। अनुराग मिश्रा, महावीर बघेल, दिनेश पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना के अनोखेलाल की धर्मशाला में पूरन सिंह लोधी की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर राजीव गुप्ता, डा. उम्मेद सिंह, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास राजपूत मौजूद रहे। खैरगढ़ में मानवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने अपना स्थापना दिवस मनाया। किसान मोर्चा के बृज क्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत ने शिरकत की। संचालन अरविंद राजपूत ने किया। फरिहा में भाजपाईयों ने स्थापना दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। नेता आरडी सिंह चौहान, क्षेत्र पाल सिंह लोधी, भागीरथ सिंह, सुरेंद्र, अभिषेक, नीलम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें