राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपकर नारेबाजी की। मोदी सरकार का जाटव पुरी पर पुतला दहन किया गया। इसी क्रम में केंद्र की जनविरोधी नीतियों के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से कार्य कर रही है। चौ. वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार सीबीआई, दिल्ली पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। रामनिवास यादव ने कहा कि देश में अधिनायकवाद की प्रवृत्ति दिख रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। ज्ञापन देने वालों में योगेश दिवाकर, ओमनरायन कुशवाहा, शशी शर्मा, रामनाथ यादव, चंद्रकांत यादव, आशीष तिवारी, सपना दिवाकर, विजय जैन, स्नेहलता बबली, पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
इधर, शहर कांग्र्रेस कमेटी ने जाटवपुरी पर मोदी सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया।
केंद्र सरकार को बर्खास्त करने के लिए डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण पूर्व सैनिक आत्महत्या को मजबूर हुआ। शफात खान राजू, प्रकाश निधि गर्ग ने कहा कि राहुल गांधी को हिरासत में लिया गया, आखिर यह कैसा लोकतंत्र है। पीसीसी हाजी नसीर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार सैनिक के परिजनों से मांफी मांगे। इस दौरान अजय शर्मा, सुबूर अली, अरशद कुरैशी, सौरभ पोरवाल, साजिद बेग, जहीर खाकसार, महेश पिप्पल मौजूद थे।
शहर कांग्रेस सेवादल ने मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में शिकोहाबाद अड्डे से छोटे चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। नरेंद्र मोदी होश में आओ, पूर्व सैनिकों की मांग पूरी करो वरना गद्दी छोड़ो के नारे लगाए गए। सेवादल अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन और शकील अहमद कुरैशी ने कहा कि यदि पूर्व सैनिक की मांग पूरी हो जाती तो वह आत्महत्या नहीं करता। भूरा फारुखी ने कहा कि अब मोदी के झूठे वायदों की पोल खुल रही है। जुलूस में इमरान कुरैशी, साजिद वेग, चांद कुरैशी, वकार अहमद, राजेश शर्मा, जयप्रकाश, प्रदीप गुप्ता शामिल रहे।