फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचते ही क्लीनिक बंद कर भागे संचालक

Sun, 25 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्लीनिक को सील कराते स्वास्थ्य अ​धिकारी। स्रोत: विभाग - फोटो : क्लीनिक को सील कराते स्वास्थ्य अ​धिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। गैर पंजीकृत क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही कई क्लीनिकों और पैथोलॉजी लैब के संचालक उन्हें बंद करके चले गए। कई क्लीनिकों पर नाम तक नहीं लिखा मिला। स्वास्थ्य विभाग ने खुले मिले संस्थानों को नोटिस जारी किए। बंद संस्थानों पर नोटिस चस्पा किए।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं हॉस्पिटल रजिस्ट्रेशन के नोडल अधिकारी डॉ. कमल किशोर वर्मा ने पचवान चौराहा, बछगांव, फरिहा और नारखी सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान नारखी में श्रीराम क्लीनिक और राज क्लीनिक तथा पचवान में तैनगुरिया क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। टीम ने संस्थानों के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता और आवश्यक अभिलेखों की जांच की। डॉ. कमल किशोर वर्मा ने बताया कि संबंधित संचालकों को निर्धारित समय में पंजीकरण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने या अनियमितताएं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पंजीकृत चिकित्सा संस्थानों में ही उपचार कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें