फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घा की हत्या के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पुलिस एका थाना क्षेत्र के गांव चिमरारी निवासी महिला की हत्या के खुलासे के करीब पहुंच गई है। हत्या अवैध संबंध के कारण करीबी ने की थी। हिरासत में लिए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वृद्घा शांतिदेवी की 15 अप्रैल की रात घर के बाहर चारपाई पर सोते समय अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। बेटे प्रवीन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की हत्या उसके करीबी ने की है। घटना के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आया है। महिला अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसलिए उसको रास्ते से हटाने के लिए हत्या की गई है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें