कठफोरी। थाना सिरसागंज के अंतर्गत कठफोरी के सामने भारत पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव कुमार (26) निवासी बनीपुरा माडई की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक बाइक पर था जो फिरोजाबाद की तरफ आ रहा था। थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार का कहना है कि हादसे में युवक की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद