The members of the monitoring committee sat on dharna for non-payment of salary to the contract employees for six months.
- फोटो : FIROZABAD
टूंडला (फिरोजाबाद)। सोमवार को समाज कल्याण विभाग लखनऊ की निगरानी समिति के सदस्य धीरेंद्र वाल्मीकि ने नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। ठेका कर्मचारियों को छह माह से मानदेय न दिए जाने की शिकायत पर वह धरने पर बैठ गए।
इस दौरान ठेका सफाई कर्मचारियों ने बताया कि छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा। धीरेंद्र वाल्मीकि ने ईओ से बात की और समस्या की जानकारी ली। ईओ मुकेश कुमार ने बताया गया की ग्रांट कम आने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। इस पर निगरानी समिति के सदस्य ने कहा कि ऐसा पूरे प्रदेश में कहीं भी नहीं हो रहा है। इसके बाद वह पालिका गेट पर ही धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसडीएम डॉ. बुशरा बानो और सीओ अभिषेक श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए। उन्हें समझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि राहुल चक ने उन्हें आश्वासन देकर समझाया की जल्द ही कर्मचारियों का शेष वेतन का भुगतान कराया जाएगा। तब धीरेंद्र धरने से उठे। संवाद