प्रेमी युगल ने शादी न होने पाने पर खुदकुशी कर ली
थाना क्षेत्र में गांव बांकलपुर के पास एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों शादीशुदा थे और उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध चले आ रहे थे। दोनों दूसरी शादी करना चाहते थे, इसी के चलते युवक महिला को हमीरपुर से भगा लाया था। परिवारीजनों ने उनके इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया और भगा दिया। इसी के बाद दोनों शुक्र वार रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले।
मरने वाले युवक का नाम शिवप्रसाद औैर महिला का नाम आरती है। शिवप्रसाद मूल रूप से हमीरपुर के गांव डुमरिया का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी मंजू और भाई हीरालाल के साथ भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता था। चार दिन पूर्व शिवप्रसाद अपनी पत्नी से डुमरिया में एक शादी में शामिल होने की बात कहक र गया था। शुक्रवार को लौटा तो उसके साथ उसकी प्रेमिका आरती भी थी। उसने भट्ठे के पास पहुंचकर अपने भाई हीरालाल को फोन किया और आरती को भगाकर लाने की बात बता दी। यह बात उसके भाई को बुरी लगी और दोनों भाइयों में झगड़ा भी हुआ। हीरालाल ने शिवप्रसाद भट्टे से भगा दिया। इसके बाद दोनों वहां से चले गए और सुबह दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। सूचना पर भट्ठे पर काम करने वाले लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने जांच कर दोनों के शव पेड़ से उतारे ओर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शिवप्रसाद की पत्नी मंजू भी मौके पर आ गई थी। इस संबंध में मृतक के भाई हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। परिवारीजनों का कहना है कि आरती के दो बच्चे और शिव प्रसाद के एक पुत्र है।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। घटना को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं। दोनों एक ही साड़ी से फांसी लगाई। दोनों के गले में पड़े फंदे की गांठ गर्दन के पीछे की ओर थी। ऐसे में पुलिस भी सही नतीजे पर पहुंचने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।