कटरा जैन मंदिर में आयेाजित जंबूदीप विधान में मौजूद श्रद्धालु एवं मुनि। स्रोत: मंदिर कमेटी
- फोटो : कटरा जैन मंदिर में आयेाजित जंबूदीप विधान में मौजूद श्रद्धालु एवं मुनि। स्रोत: मंदिर कमेटी
फिरोजाबाद। जैन नगर कटरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर में जम्बूदीप विधान का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर छदामीलाल जैन मंदिर से भव्य घटयात्रा निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर जैन मुनि शिवानंद व प्रशमानंद महाराज का मंगल प्रवेश हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में धर्ममय वातावरण बन गया।
घटयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैन नगर कटरा स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में विधिविधान से ध्वजारोहण किया गया और दीप प्रज्ज्वलन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। इसके बाद मुनि महाराज के पाद प्रक्षालन की विधि संपन्न कराई गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता की। इस दौरान प्रवीन जैन, अरविंद जैन, हिमांशु जैन, अंकित जैन, विनय जैन, अनमोल जैन, अमित जैन शामिल रहे।