फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

Sun, 28 Feb 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाग नगरी में कार्यक्रम में शामिल होने गए राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। वहीं थानों के अंदर पुलिसकर्मी की हत्या समेत अन्य जघन्य अपराधों पर चिंता जताई। जाट आरक्षण के सवाल को वह टाल गए।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक मूक बधिर मित्र क्लब के 10 वें  वार्षिक आयोजन में फीरोजाबाद गए थे। उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। कहा कि थाने में पुलिस कर्मी की हत्या होती है तो उन्हें पीड़ा होती है। आम आदमी के मन में सुरक्षा का अहसास कराना सरकार का काम होता है। हरियाणा में जाट आंदोलन पर राज्यपाल ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश का राज्यपाल हूं, इस पर कुछ नहीं कहूंगा। इस प्रकार की घटना पर अपना मत व्यक्त करना नहीं चाहता। हरियाणा और केंद्र में भाजपा की सरकार है, वह इसका हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें