लोधी, निषाद, कश्यप एवं बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा ने पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में आबादी के हिसाब से आरक्षण की मांग की। आरक्षण की मांग को लेकर 24 अप्रैल को आगरा के रामलीला मैदान में रैली को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
पुलिस लाइन के सामने वीरांगना अवंतीबाई लोधी पार्क में लोधी, निषाद, कश्यप एवं बिंद आरक्षण संघर्ष मोर्चा की आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हुकुम सिंह देश राजन ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण में से लोधी, निषाद, कश्यप व बिंद समाज को आबादी के हिसाब से अलग से आरक्षण दिया जाए। सपा के विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा कि दबी कुचली जातियों को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए। आरक्षण की मांग को लेकर ही 24 अप्रैल को आगरा के रामलीला मैदान में रैली करने का निर्णय लिया है। सभा के संयोजक एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख मीना राजपूत ने कहा कि आरक्षण आबादी के हिसाब से मिलना चाहिए। आगरा से आए नेकराम वर्मा ने कहा कि लोधी एवं निषाद समाज को हक मिलना चाहिए। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के प्रदेश सचिव जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हक के लिए आवाज को बुलंद करना होगा। मिश्रीलाल राजपूत ने कहा कि सभी को एक मंच पर आना होगा। सपा नेता पदम सिंह वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का आरक्षण किसी जाति विशेष का नहीं बल्कि पिछड़ी हर जाति को उसकी आबादी के हिसाब से मिलना चाहिए। निषाद महासभा के जिलाध्यक्ष नाथूराम निषाद, कैप्टन जगदीश कश्यप, अनेक सिंह प्रधान, जयश्रीराम, बनवारीलाल प्रधान, गोवर्धन सिंह लोधी, कुल दीप रैपुरिया, राधाकिशन राजपूत, शांति देवी राजपूत, शीलेंद्र कश्यप, डा. वीरेंद्र सिंह वर्मा, डा. डीआर वर्मा, गेंदा लाल राजपूत, डा.महावीर राजपूत, डा. जसवंत सिंह निषाद अलीगढ़, विवेक राजपूत, देवेंद्र राजपूत के अलावा जिले के प्रधान व बीडीसी सदस्य शामिल हुए। अध्यक्षता नंदराम निषाद व संचालन मीना राजपूत ने किया।