फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: शादी में गया था परिवार, चोरों ने नकदी और जेवरात किए पार

Thu, 12 Feb 2026 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत कर्बला गली नंबर 9/10 में चोरों ने मंगलवार रात एक बंद मकान से नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था।
विज्ञापन


मकान मालिक राम प्रकाश ने बताया कि उनका परिवार एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। बुधवार को जब वे वापस लौटे तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था और चोर अलमारी व संदूक तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान व नकदी गायब था। घटना की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें