फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चंद्रवाड़ मेला स्थल की कब्जाई भूमि कराई मुक्त

Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रवाड़ मेला स्थल की कब्जाई भूमि कराई मुक्त
विज्ञापन

- मेला कमेटी की ओर से जिलाधिकारी से की गई थी शिकायत, थानाध्यक्ष बसई मोहम्मदपुर एवं लेखपाल ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। यमुना किनारे स्थित प्राचीन चंद्रवाड़ मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने मंदिर प्रांगण में अवैध कब्जे को तत्काल हटवा दिया। उन्होंने हिदायत दी कि दोबारा से कब्जा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

प्राचीन श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ मंदिर मेला स्थल पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में इटावा निवासी माखन सिंह ने भूमि पर कब्जा एवं महिला कुसुमा देवी के पास ग्राम मड़ुआ में पक्का मकान होने के बाद भी मेला स्थल पर बने पुराने मकान पर कब्जा किया है। राजो देवी ने मेला स्थल की भूमि पर झोपड़ी डालकर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास कुछ पुराने कब्जाधारी उनको सह देने का काम कर रहे हैं। मंदिर प्रांगण में 2 अक्तूबर को मेला लगने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चंद्रवाड़ के लिए जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं वह प्रभावित होंगी। इस शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी बसई मोहम्मदपुर अनुरुद्ध प्रताप ने मौके पर जाकर उक्त कब्जाधारियों से भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई की। थाना प्रभारी के अलावा क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र के साथ मेला कमेटी के नीतेश अग्रवाल जैन एवं योगेंद्र प्रकाश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें