पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 21 को करेंगे प्रदर्शन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। 21 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर विभिन्न विभागों में जाकर मीटिंग की। शनिवार को विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग,कृषि विभाग एवं विकास भवन दबरई सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के साथ आंदोलन किया। इस दौरान 21 सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कार्यपालिका को लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह वर्ग पुरानी पेंशन का हकदार है। प्रदीप कुमार पांडेय ने सभी कर्मचारियों से आह्वान किया कि वह 21 सितंबर को होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना सुनिश्चित करें। इस दौरान कृषि विभाग के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार तथा नेत्रपाल सिंह,रजनेश कुमार, मुहम्मद कासिम, मुहम्मद असलम,योगेश कुमार, सौरभ कुमार शामिल रहे।