फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में फिरोजाबाद जिला टॉप 10 में शामिल हो गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से विभिन्न बिंदुओं के आधार पर नवंबर 2025 की जारी की गई रैंकिंग में जनपद ने 9वां स्थान हासिल किया है।
शासन की ओर से हर माह यूपी के 75 जनपदों के स्वास्थ्य विभाग की रैंकिंग जारी होती है। इसमें संस्थागत प्रसव, ओपीडी, परिवार नियोजन, आशा भुगतान, नवजात देखभाल सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर रैंकिंग की जाती है। स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस किया गया तो रैंकिंग में सुधार हुआ है। जनपद ने पूरे प्रदेश में 9वीं रैंक हासिल की है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। हमारा जिले की रैंकिंग लगातार सुधर रही है।