फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: घंटाघर के जर्जर छज्जों को ध्वस्त कराया

Fri, 28 Jun 2024 04:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर के जर्जर छज्जों को ध्वस्त कराया
विज्ञापन

फिरोजाबाद। जर्जर हो चुके घंटाघर की अलार्म क्लॉक गिरने से बीते दिन एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बृहस्पतिवार की रात को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घंटाघर के जर्जर छज्जे व अलार्म क्लॉक के बाकी हिस्से को ध्वस्त करा दिया। मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह एवं अवर अभियंता मयंक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर का प्राचीन घंटाघर चौराहा पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जर्जर हो चुके घंटा से कई बार निर्माण सामग्री का मलबा गिरने के कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को भी घंटाघर की अलार्म क्लॉक भरभरा कर नीचे गिर पड़ी। इसके अलावा जर्जर छज्जे का मलबा भी नीचे गिरा।इस वहां से गुजर रहा एक कांच श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जानकारी मिलने पर मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह और अवर अभियंता मयंक कुमार बृहस्पतिवार की देर रात को ही मौके पर पहुंचे। तथा लिफ्टिंग मशीन के सहयोग से जर्जर छज्जों को ध्वस्त करा दिया। किसी भी हादसे की रोकथाम के लिए घंटाघर की परिधि में अस्थायी बैरिकेडिंग कराने की बात निगम अफसरों ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें