फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव

Sun, 27 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुशवाहा जागरण मिशन की एसजीएम इंटर कालेज खैरगढ़ में आयोजित रैली में  युवाओं से शिक्षा पर जोर देने एवं कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया। फर्रुखाबाद  से आए प्रोफेसर शैतान सिंह शाक्य ने कहा कि कुशवाहा समाज पहचान का मोहताज नहीं है।
विज्ञापन


इसी समाज में तथागत गौतम बुद्ध ने जन्म लिया। देश, विदेशों में बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया। आज विश्व के 73 देशों में बौद्ध  धर्म के अनुयायी हैं। वहीं चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने पूरे विश्व में राज  किया। इस दौरान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बहादुर पाल ने कहा कि समाज का सर्वांगीण विकास तथागत गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक और महात्मा ज्योतिबाराव  फुले के आदर्शों पर चलने से होगा। उन्होंने समाज की मजबूती के लिए राजनीतिक दल के गठन की वकालत की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना तो किसी समाज का  विकास संभव नहीं है। हमें बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने एवं कुरीतियों  से दूर रहना होगा। इस दौरान रैली संयोजक डा. एसपी लहरी, त्रिलोक चंद्र कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, रामप्रकाश कुशवाहा, रैली  प्रभारी डा. ज्ञान सिंह शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।  जिलाध्यक्ष चंद्र जीत कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने किया। इस दौरान नीरज बाबू कुशवाहा, डंबर सिंह कुशवाहा, साहब सिंह कुशवाहा, देवी सिंह आचार्य, प्रांजलि कुशवाहा, ललित शाक्य, चेतराम कुशवाहा, श्यामबाबू कुशवाहा, त्रिलोकचंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें