फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप ने मांगा केंद्रीय वित्तमंत्री से इस्तीफा

Sun, 27 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीसीए में भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी ने  प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने  कहा कि भ्रष्टाचार का खुलासा खुद भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने किया है। आम  आदमी पार्टी के जिला संयोजक रघुनंदन गुप्ता के नेतृत्व में सुभाष  तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया गया। रघुनंदन  गुप्ता ने कहा डीडीसीए में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार हो गई हैं। नए लैपटॉप की कीमत 17 हजार से बीस हजार रुपये तक है लेकिन यहां एक लैपटॉप 17 हजार रुपये प्रतिदिन किराये पर लिया जाना दर्शाया गया है। नये  प्रिंटर की कीमत पांच हजार रुपये थी लेकिन तीन हजार रुपये में किराए पर लिया  गया। जिला सचिव उदयराज ने कहा कि मोदी सरकार के एक-एक करके मंत्री भ्रष्टाचार में फंसते जा रहे हैं लेकिन मोदी सरकार उन्हें बचाने में लगी है। आप  कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली के  इस्तीफा की मांग की। मांग करने वालों में उदयवीर सिंह,  चंद्रप्रकाश राजपूत, आरिफ खान, शीलेंद्र वर्मा, गौरव शास्त्री, शिवमंगल सिंह, विनोद बघेल, रवेंद्र गुर्जर, अभय कुलश्रेष्ठ, यदुवंश यादव, खुशबू जैन  आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें