फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: थाने में खाई शादी की कसम, कोर्ट मैरिज के आवेदन के बाद मुकरा प्रेमी

Sun, 04 Oct 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शादी का झांसा देकर युवती की अस्मत से खेलने, फिर पुलिस के सामने 40 दिन में शादी का कसमनामा लिखने और अंततः कोर्ट मैरिज के आवेदन के बाद मुकर जाने का मामला सामने आया है। धोखे से आहत पीड़िता की तहरीर पर रामगढ़ थाने में आगरा के युवक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई इलाके की युवती ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व बुआ के घर रूनकता (आगरा) जाने के दौरान उसकी मुलाकात बंटी से हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर मोबाइल नंबर ले लिया। 14 फरवरी 2026 को आर्य नगर में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जा रही थी, तब बंटी बाइक लेकर रास्ते में नगला मिर्जा बड़ा के पास मिला। घुमाने के बहाने जरौली कलां स्थित एक रेस्तरां में ले गया और वहां कमरे में दुष्कर्म किया।
आरोपी के टालमटोल करने पर जब शिकायत की तो 24 मार्च 2026 को थाना रामगढ़ में दोनों पक्षों को बुलाया गया। वहां पुलिस और परिजनों के सामने आरोपी ने 40 दिन के भीतर शादी करने का लिखित समझौता किया। इसके बाद 8 अप्रैल 2026 को विवाह अधिकारी कार्यालय में मैरिज रजिस्ट्रेशन का बाकायदा आवेदन भी दाखिल कर दिया गया। लेकिन जब विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने का दिन आया तो आरोपी मुकर गया और तारीखों पर जाना बंद कर दिया। 17 जुलाई को कोर्ट से विवाह आवेदन की कार्रवाई निरस्त हो गई। इसके बाद हारकर थाना रामगढ़ में तहरीर दी। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें