फिरोजाबाद। पांच लाख रुपये से ज्यादा की लागत वाले नाली,सड़क और इंटरलॉकिंग जैसे कार्यों का थर्ड पार्टी सर्वे कराया जाएगा। निगम सूत्रों के अनुसार लगभग 175 करोड़ से ज्यादा की लागत वाले कुल 318 कार्यों की थर्ड पार्टी जांच के दायरे में हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में हुए निर्माण कार्यों के अलावा वर्तमान में संचालित विकास कार्याें की थर्ड पार्टी जांच कराई जाएगी। निगम सूत्रों के अनुसार राज्य व 15वें वित्त के अलावा एन-कैप योजना के तहत संचालित कार्याें की गुणवत्ता जांच व कार्यपूति अवधि के लिए पीडब्ल्यूडी,आईआईटी दिल्ली और एएमयू अलीगढ़ को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक अभियंता निर्माण प्रेमपाल सिंह के मुताबिक थर्ड पार्टी जांच के दायरे में लगभग 175 करोड़ की लागत वाले कुल 318 कार्यों को रखा गया है। थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट के बाद ही ठेकेदारों अथवा कार्यदायी संस्था के पूर्ण भुगतान की कार्यवाही की जाएगी। संवाद