पूजा की थाली गिरने से झुलसे बच्चे को ट्रामा सेंटर से निजी चिकित्सक के ले जाते परिजन। संवाद
- फोटो : पूजा की थाली गिरने से झुलसे बच्चे को ट्रामा सेंटर से निजी चिकित्सक के ले जाते परिजन। संवाद
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव बरगदपुर निवासी प्रिंस (10) सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर में दुर्गा पूजा के दौरान हादसे का शिकार हो गया। पूजा की थाली गिरने से वह आग की चपेट में आकर झुलस गया। बालक को झुलसा देख परिजन में अफरा-तफरी मच गई। शोर- शराबा की आवाज होते ही आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। बाद में किसी कारणवश परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए। जिससे प्रिंस को बेहतर उपचार मिल सके और जल्द स्वस्थ हो जाएं। संवाद