2.50 करोड़ से नगर निगम संवारेगा शहर की सड़कें
फिरोजाबाद। आचार संहिता लगने की संभावना के कारण शहरभर में बृहस्पतिवार को विकास कार्यों की रफ्तार देखने को मिली। महापौर नूतन राठौर ने 15 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी दी। लक्ष्मीनगर, रहना, चांदनी धाम, श्रीराम कॉलोनी, कैलाश नगर, कोटला रोड, बंबा बाई पास की कच्ची गलियां अब 15 वें वित्त की राशि से पक्की हो सकेंगी। कुल 2.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का पूजन कर कार्य शुरू कराया गया।
वार्ड संख्या-35 रहना रोड की समस्या काफी समय से आ रही थी। रहना रोड को बनवाने के लिए 13 लाख 66 हजार रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। वहीं वार्ड नंबर 26 मोहल्ला तिलक नगर की सड़कों को 9 लाख 84 हजार, इसके साथ ही वार्ड नंबर 9 सूर्य नगर की प्रकाश टॉकीज सड़क 5 लाख 92 हजार, वार्ड नंबर 10 मोहल्ला कैलाश नगर की सड़क 13.84 हजार, वहीं वार्ड नंबर 34 की सड़क मोहल्ला लक्ष्मी नगर गली नंबर चार की सड़क 21 लाख 68 हजार, वार्ड नंबर 29 में कोटला रोड चांदनी धाम मंदिर की सड़क 17 लाख 86 हजार, वार्ड नंबर 34 बंबा बाई पास की सड़क 17 लाख 86 हजार, महावीर नगर की पुलिया को जाने वाली सड़क 80 लाख की लागत से बनेगी।
श्रीराम कॉलोनी में शिवधाम मैरिज होम को आगे जान वाली सड़क 15 लाख, केवल सिंह राठौर के मकान से महेंद्र सिंह के मकान तक जाने वाली सड़क 8 लाख 28 हजार, सैलई, जनजीवन नगर की सड़क 16 लाख 56 हजार, मोहल्ला आर्य नगर की सड़कें 20 लाख 40 हजार, बर्फखाना चौराहा से चकी गेट तक सकुलर रोड को जाने वाली सड़क 19 लाख 70 हजार , वार्ड नंबर 34 मोहल्ला महादेव नगर में 14 लाख की लागत से सड़क बनेगी।