फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो कराने को लेकर भिड़े बाराती और घराती, मारपीट चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार रात नगला विश्नू गिहार बस्ती में बरातियों और घरातियों के बीच फोटो कराने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। एक दूसरे पर हमला बोल दिया। चीख पुकार मचने के साथ ही शादी कार्यक्रम कुछ देर रुक गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चार लोगों को देर रात मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला नगला विश्नू गिहार कॉलोनी में जलेसर एटा से बरात आई थी। वरमाला के बाद बरातियों और घरातियों के बीच फोटो कराने को लेकर विवाद हो गया। शादी समारोह में मौजूद लोग विवाद शांत कराते तब तक मारपीट हो गई। मारपीट होते ही कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची तब तक चार लोग चोट लगने से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां घायलों के नाम हिमांशू, अरुण, आकाश और अरुण निवासी गिहार बस्ती बताए गए हैं। थानाध्यक्ष लाइनपार आजाद पाल सिंह का कहना है कि बरात के दौरान बरातियों और घरातियों के बीच विवाद के दौरान मारपीट हो गई थी। इनको उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया था। किसी भी पक्ष से तहरीर न आने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें