फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजेबाजे के साथ हुआ जैन मुनि विश्रांत सागर और विनिवेश सागर का मंगल प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मुनि विश्रांत सागर महाराज एवं मुनि विनिवेश सागर महाराज का सुहागनगरी में गाजेबाजे के साथ प्रवेश हुआ।
विज्ञापन

जैन मुनि मक्खनपुर से विभव नगर स्थित शांतिनाथ जिनालय में पहुंचे।
जैन मुनि के आगमन पर समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। मुनि कोटला चुंगी स्थित इंद्रा नगर कॉलोनी के जिनालय के दर्शन करने पहुंचे। यहां जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु का निर्वाण महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आरती एवं पाद प्रक्षालन करते हुए आगवानी की।
विज्ञापन

मुनि विश्रांत सागर ने कहा कि धार्मिक क्रियाओं का लाभ पुण्य आत्मा जीव को ही प्राप्त होता है। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद जैन, मुकेश कुमार जैन, विनोद कुमार जैन, जेके जैन, चक्रेश कुमार जैन और साहस कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें