फिरोजाबाद। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने सदर तहसील में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार का न्यायालय का बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। बहिष्कार के बाद भी तहसीलदार सदर ने खुद कामकाज किया। नायब तहसीलदार न्यायालय में कामकाज बंद रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
रेवेन्यू बार के अधिवक्ताओं ने कहा कि सदर तहसील में तहसीलदार रवीश कुमार के द्वारा प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से काम कराया जा रहा है। जबकि सभी अधिवक्ता इसका विरोध कर रहे है। तहसील में मनमानी हावी है। मंगलवार को अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार था लेकिन तहसीलदार न्यायालय में काम करते दिखाई दिए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि अधिवक्ताओं के बहिष्कार को वह प्रेम पत्र बता रहे हैं। नायब तहसीलदार के न्यायालय मे कोई काम नहीं हो सका।
बार के अधिवक्ताओं ने कहा कि हमारा कार्य बहिष्कार तहसीलदार सदर के स्थानांतरण होने तक जारी रहेगा। मांग करने वालों में मुनेशपाल सिंह एडवोकेट, दिलीप यादव एडवोकेट,नाजिम अली खां, सोपाल सिंह, मुकेश कुमार राजपूत, संजेश कुमार, विमलेश कुमार वर्मा, देवेंद्र प्रकाश यादव, अबरार हुसैन, यशपाल सिंह बघेल, रोहित भारद्वाज,सुरेशचंद्र गुप्ता सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।