शिकोहाबाद। नहर पटरी के समीप पेड़ के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद भेजा है।
वंशीपुरम के समीप नहर पटरी किनारे पेड़ के नीचे 50 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पुलिस ने शव की तलाशी ली। जेब में रखे कागज के आधार पर उसकी शिनाख्त रामसेवक निवासी लेखराजपुर थाना अरांव हाल निवासी मैनपुरी चौराहा ओम नगर शिकोहाबाद के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि मृतक मजदूरी करता है। वह सुबह मजदूरी करने गया था। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।