फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: सामौर बाबा धाम में उतर आई शिवलोक की आभा

Tue, 10 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन - फोटो : सामौर बाबा धाम में आयोजित कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोतः प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसागंज। ग्राम करहरा स्थित सामौर बाबा धाम में चल रहे सात दिवसीय महोत्सव की सोमवार की शाम पूरी तरह देवाधिदेव महादेव को समर्पित रही। भक्ति, संगीत और नृत्य के अनूठे संगम ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि एडीजी आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय और एसएसपी सौरभ दीक्षित, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने भी सामौर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।
वाराणसी से आईं प्रख्यात कलाकार दिव्या श्रीवास्तव और उनकी टीम ने शिव नृत्य नाटिका के माध्यम से भगवान शिव के जीवन प्रसंगों को मंच पर जीवंत कर दिया।
प्रभावशाली वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय देख दर्शक अपनी सुध-बुध खो बैठे। वहीं, प्रयागराज के रुद्राक्ष बैंड के शिव भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय गूंज से सराबोर कर दिया। उत्तराखंड के नाद समूह ने पारंपरिक डमरू नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डमरू की गूंज और कलाकारों के सधे हुए कदमों ने पहाड़ी संस्कृति और शिव भक्ति का अद्भुत मेल प्रस्तुत किया। देर रात तक चले इन कार्यक्रमों में आसपास के जिलों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें